logo

दिवंगत आरक्षी संजय सिंह को एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- हम शोकाकुल परिवार के साथ 

police161.jpg

रांची 

विशेष शाखा, मुख्यालय, रांची में चालक आरक्षी संजय सिंह के आकस्मिक निधन हो जाने पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक प्रभात कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्तिक एस,पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सार्जेंट मेजर अभिनव कुमार सहित एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री, मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शोक सभा में मृतक के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मृतक के परिजनों के प्रति सम्वेदना व्यक्त की गई।

क्या कहा एसोसिशन ने 


इस मौके पर एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि संजय सिंह के निधन से विशेष शाखा पुलिस परिवार मर्माहत और दुखी है। हम सभी मृतक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। दिवंगत की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिवार के लिए दुख सहने की शक्ति और क्षमता की कामना करते हैं। बता दें कि मृतक संजय सिंह विशेष शाखा में चालक आरक्षी के पद पर कार्यरत् थे। कल 15 अप्रैल को उनकी मृत्यु इलाज के दौरान रांची आयुष्मान अस्पताल में हो गयी थी। 


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Constable deathsanjay singhAssociation